आजमगढ़ आज की चाल, गंभीरपुर थाना की पुलिस और निजामाबाद तहसीलदार ने बुधवार को पशुतस्कर की 28.90 लाख रुपये की अपराध से अर्जित प्रापर्टी को गैगस्टर की कार्रवाई में जप्त किया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने निजामाबाद क्षेत्र के घूरीपुर गांव पहुंची। डुगडुगी बजवाकर भूमि का सिमांकन कर कार्रवाई की गई।

निजामबाद थाना में जनवरी 2024 में गैंगस्टर में मिस्टर उर्फ मैनुद्दीन निवासी घुरीपुर थाना निजामाबाद, शबनम खातून निवासी हुसेनाबाद थाना निजामाबाद,साहबे आलम निवासी मस्जिदिया थाना निजामाबाद, अबु खालिद निवासी मस्जिदिया थाना निजामाबाद के विरूद्ध कार्रवाई हुई थी। गंभीरपुर थानाध्यक्ष विवेचना कर रहे है। आरोपी पशु तस्कर मिस्टर उर्फ मैनुद्दीन ने आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से अपने नाम से धुरीपुर तहसील निजामाबाद में इफ्तेखार अहमद निवासी धुरीपुर थाना निजामाबाद की परती जमीन खरीदी थी। राजस्व विभाग ने उक्त जमीन का मूल्य 28.90 लाख रुपया निर्धारित किया गया है। गंभीरपुर थानाध्यक्ष ने एसपी के माध्यम से अरोपी के अवैध रूप से क्रय की गयी भूमि को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष गैंगस्टर में जप्त करने के लिए मांग की थी। जिला मजिस्ट्रेट ने जमीन को कुर्क करने के लिए 30 जनवरी 2025 को आदेश जारी किये है। आदेश के अनुपालन में बुधवार को तहसीलदार निजामाबाद केशव प्रसाद, थानाध्यक्ष गम्भीरपुर बसंतलाल, थानाध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। कुर्क की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *