

आजमगढ़ आज की चाल, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में एक फरवरी की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने कहासुनी के दौरान विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने डायल 112 पुलिस को फोनकर जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल विवाहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
नगवा गांव निवासी ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगया कि एक फरवरी को रात दस बजे पारिवारिक विवाद के कारण मेरे पति सुबाष, देवर अमरेश मुझे अपशब्द कहने लगे। विरोध किया तो दोनो ने मिलकर मुझे लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने जाकर मेरी जान बचाई और मुझे अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीरपुर इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार ने बताया कि घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही है, जल्द की गिरफ्तारी होगी।
