आजमगढ़ आज की चाल, मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के इटैली गांव में शुक्रवार की सुबह प्रयागराज कुंभ मेले से से आ कार की टक्कर से सड़क के किनारे अलाव ताप रहे गांव निवासी 23 वर्षीय सोनू पाल की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई। उधर घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने कार को कब्जें में लेकर थाने ले आई।

इटैली गांव निवासी सोनू पाल भेड़ चराकर परिवार की जीविका चलाते थे। सुबह ठंड ज्यादा होने के कारण सड़क के किनारे मकान में रह रहे पड़ोसी मदनपाल के दरवाजे के पास सुबह अलाव ताप रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कार सवार ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पता किया तो तरंवा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अजय गोंड़ एक दिन पूर्व बनगांव के कुछ लोगों को कुंभ मेला स्नान करनवाने के लिए लेकर गए थे। लोगों ने घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। मौत की खबर सुनते ही मां कमलावती और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर पुलिस कार के कागजात के आधार पर छानबीन के दौरान चालक को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *