नगेन्द्र यादव का पार्थिक शरीर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में दौड़ी शोक की लहर
आजमगढ़ थाना जहानागंज के हथौटा गॉव निवासी नगेन्द्र यादव पुत्र हरिकेश यादव SSB फोर्स 2014 में विहार राज्य में भर्ती हुवे थे। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नगेन्द्र यादव तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर थे। पिता हरिकेष यादव किसानी का काम कर परिवार का पेट पालते थे। नगेन्द्र यादव छुट्टी पर अपने गाँव आये थे मऊ जनपद के चिरैयाकोट बाजार से सामान की खरीदारी कर घर जा रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर में आने से इलाज के दौरान नगेन्द्र यादव ने लखनऊ के हॉस्पिटल में अंतिम सांस लिया है। मौत की खबर सुनते ही पूरे ग्राम सभा में शोक की लहर दौड़ गई है। मौत की खबर सुनते ही जंगल में लगी आग की तरह फैल गई तरह तरह की चर्चाएं पूरे जिले में हो रही है। नगेन्द्र यादव बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। ग्रामीणों ने बताया कि जिस किसी को नगेन्द्र यादव आर्थिक मद्त के रूप में दिए किसी से कहने नही जाते थे।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुवा है। नगेन्द्र यादव का पार्थिक शरीर देर रात उनके जन्म स्थल हथौटा गांव पहुंचा जहाँ नगेन्द्र यादव के दरवाजे पर बहुत कॉफी संख्या में दूर दराज से लोग परिजनों को शोक सम्बेदना देने पहुंचे हैं। सबसे पहले छेत्रिय विधायक अखिलेश यादव पूर्व राज्य मंत्री यसवंत सिंह, ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया के साथ बहुत काफी लोगों की भीड़ जुटी रही। लखनऊ से ही SSB के जवान नगेन्द्र यादव के पार्थिक शरीर के साथ फोर्स के जवान भी काफी संख्या में पहुंचे। देर रात नगेन्द्र यादव को तोपों की सलामी देने के बाद फोर्स वापस चली गयी परिवार के लोग दाह संस्कार में जुटे वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुवा है। वही छेत्रिय विधायक अखिलेश यादव ने क्या कहा आइये दिखाते हैं एक रिपोर्ट।
