ब्यूरो देवेन्द्र कुशवाहा 

पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 24 फरवरी को थाना कोपागंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर रेलवे फाटक चकभदसामानोपुर के पास से मु0अ0सं0 52/25 धारा 303(2) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्तगण तैयब पुत्र सेराज निवासी शिवपुर गाढा व मो0 साहिद पुत्र शोएब रजा निवासी रहमत नगर थाना कोपागंज जनपद मऊ के कब्जे से चोरी की 50 मीटर कॉपर वायर व 01 अदद बैटरी 12 बोल्ट बरामद कर गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर चालान न्यायालय किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण

1. तैयब पुत्र सेराज निवासी शिवपुर गाढा थाना कोपागंज जपनद मऊ ।

2. मो0 साहिद पुत्र शोएब रजा निवासी रहमत नगर थाना कोपागंज जनपद मऊ ।

बरामदगी

1. 50 मीटर कॉपर वायर ।

2. एक अदद बैटरी 12 बोल्ट ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *