आगामी त्योहारों को लेकर जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत 24 फरवरी सायंकाल _*पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा प्रभारी निरीक्षक सरायलखन्सी व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर थाना सरायलखन्सी क्षेत्र में रूट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान महिला थाना से बकवल मोड़, ताजोपुर, बढुआगोदाम तक भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ समस्त थाना क्षेत्रार्न्तगत क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षकों के नेतृत्व में बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
