ब्यूरो रिपोर्ट देवेंद्र कुशवाहा 

जनपद मऊ के मधुवन थाना क्षेत्र के जनता इंटर काॅलेज में सोमवार को दो मुन्ना भाई को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर मधुवन पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस द्बारा दर्ज मुकदमे के अनुसार जनता इंटर काॅलेज केंद्र व्यवस्थापक लालमणि यादव ने बताया कि हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में बिते सोमवार को दो अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरेअभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे। दोनों के संदिग्ध व्यवहार को देखते दोनों का फोटो युक्त प्रवेश पत्र का मिलान किया गया तो यह दूसरे की जगह परीक्षा देते मिले। इस संबंध में पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

31683045250063_श्री लालमणि यादवइनसेट
सीओ मधुवन अभय सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *