ब्यूरो देवेन्द्र कुशवाहा
पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद मऊ के थाना सरायलखन्सी साइबर टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दर्ज गुमशुदगी को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल धारको का थाना स्थानीय पर नियुक्त साइबर टीम द्वारा गुमशुदा 06 मोबाइलों लगभग 79,749 (उन्यासी हजार सात सौ उन्चास) रुपये कीमती को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। जिसमें प्रभू यादव पुत्र स्व0 रामपति यादव निवासी नसीपुर कहिनौर थाना सरायलखन्सी, होरी चौहान पुत्र अलगू चौहान निवासी खानपुर पलिगढ़ थाना सरायसखन्सी, सुरेन्द्र चौहान पुत्र स्व0 बाबूलाल चौहान निवासी सिहांव बबुआपार रैकवारेडीह थाना सरायलखन्सी, अनीता गौड़ पत्नी सोनू गौड़ निवासी भीटी चौक थाना सरायलखन्सी, रामबिलास राजभर पुत्र रामजनम निवासी बहरीपुर डुमराव थाना सरायलखन्सी, विनय कुमार यादव पुत्र श्याम नारायण यादव निवासी हसनपुर अलीनगर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ आवेदको द्वारा उच्चाधिकारियों व थाना सरायलखन्सी के अधिकारी/ कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया ।
