ब्यूरो देवेन्द्र कुशवाहा 

आगामी होली त्योहार को सकुlशल सम्पन्न कराए जाने एवं जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 12 मार्च सायंकाल को मऊ के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र मिर्जाहादीपुरी से कोतवाली नगर तक संवेदनशील/मिश्रित आवादी एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर रूट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान थाना विभिन्न होलिका दहन स्थल/जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ समस्त थाना क्षेत्रार्न्तगत क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षकों के नेतृत्व में बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *