ब्यूरो देवेन्द्र कुशवाहा 

मौर्य कुशवाहा समाज के तत्वावधान में नगर पंचायत कोपागंज स्थित कुशवाहा भवन पर होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य रहे।

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाई – चारा व समरसता तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। जिससे समाज में आपसी सद्भाव की नीव मजबूत होती है। उन्होंने सर्व समाज से इसे मनाने की अपील की। इससे पहले उन्होंने कुशवाहा भवन स्थित राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा व भागवान बुद्ध तथा सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। होली मिलन समारोह के संयोजक सुनील मौर्य ने भगवान बुद्ध का चित्र व राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य ने बैज, अंगवस्त्रम तथा राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ प्रदान कर जहां स्वागत किया वहीं उपस्थित जन समुदाय ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता मोनू मौर्य तथा संचालन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य गोल्डमेडलिस्ट राष्ट्रीय खिलाड़ी योगासन ने किया।

इस अवसर पर भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक सुबाष मौर्य, रामप्रवेश मौर्य, डी. के. कुशवाहा, अर्पित मौर्य अजीत श्री राम मौर्य, डा. डी. पी. मौर्य, हरिकेश मौर्य, पिन्टू, अमरजीत मौर्य, अजीत मौर्य, मनोज मौर्य, अशोक मौर्य, राजाराम मौर्य, संजय मौर्य, राजेन्द्र मौर्य, महेंद्र मौर्य, राम ध्यान मौर्य, विजई मौर्य, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *