मऊ देवेन्द्र कुशवाहा 

मऊ के कोतवाली में लावारिस पड़े दोपहिया वाहनों की नीलामी की जाएगी। पुलिस इलामारन जी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली थाने में पिछले कई वर्षों से लावारिस हालत में पड़े वाहनों की नीलामी के लिए न्यायालय से अनुमति मिल चुकी है। न्यायालय ने दोपहिया वाहनों की नीलामी की तिथि 27 मार्च 2025 तय की है। नीलामी प्रक्रिया कोतवाली में सभी अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की जाएगी।

मऊ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से इस नीलामी में भाग लें। पुलिस ने यह भी आग्रह किया है कि इस नीलामी की जानकारी को सोशल मीडिया और वाट्सऐप ग्रुप्स पर साझा करें। इससे अधिक से अधिक लोग नीलामी में हिस्सा ले सकेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *