आजमगढ़ 21 अगस्त 2026

मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन ग्रामीण के कार्याें की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि एफएचटीसी के कार्याें को लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पूर्ण कराते हुए फंक्शनल करते हुए हर घर को नल से शुद्धपेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होने निर्देश दिया कि रोड रेस्टोरेशन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करायें। उन्होने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्याें में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।

उन्होने जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्याें की नियमित मानीटरिंग सुनिश्चित करते हुए यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त पूर्ण करायें। उन्होने कहा कि जहां पर परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध नही है, वहां मुख्य राजस्व अधिकारी एवं संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। उन्होने कहा कि जिन परियोजनाआंे का कार्य 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है, उसको यथाशीघ्र शत प्रतिशत पूर्ण करते हुए हर घर को नल से जल उपलब्ध कराया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ने वाले सीएचसी/पीएचसी, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्रा0 विद्यालयों में जल जीवन मिशन के तहत नल का कनेक्शन दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *