कोटिला चेक पोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में सोमवार, 24 अगस्त 2026 को छात्र नेतृत्व अलंकरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अजीत कुमार तिवारी, रीजनल मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं श्री अजीत कुमार मुख्य प्रबंधक प्रमुख – जमा एवं मूल्यवर्धित सेवाएँ, उपस्थित रहे, अतिथियों का स्वागत स्मृति-चिह्न, पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर किया गया।

समारोह के दौरान हेड बॉय एवं हेड गर्ल सहित विभिन्न छात्र पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नव-निर्वाचित छात्र नेतृत्व ने औपचारिक रूप से अपने-अपने दायित्व ग्रहण किए। छात्र पदाधिकारियों ने विद्यालय के नियमों, अनुशासन एवं अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की शपथ ग्रहण की।

मुख्य अतिथि श्री अजीत कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल किसी पद को प्राप्त करने का नाम नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी, अनुशासन, ईमानदारी और दूसरों को सही दिशा देने की क्षमता है। उन्होंने छात्र पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय विद्यालय प्रबंधक सीए मोहम्मद नोमान ने कहा कि छात्र नेतृत्व अलंकरण समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना, कर्तव्यबोध एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूपल पंड्या ने कहा कि छात्र नेतृत्व अलंकरण समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की योग्यता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए विद्यालय के अनुशासन एवं मूल्यों का पालन करना चाहिए तथा अपने साथियों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।

समारोह में विद्यालय की उपप्रधानाचार्या रूना खान समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *