पुलिस कस्टडी में मौत एवं प्रताड़ना पर डीजीपी का शख्त आदेश, ऐसी घटनाओं पर तत्काल लगाए रोक, अगर मौत हुई तो…
पुलिस कस्टडी में बढ़ती मौतों के आकड़े एवं प्रताड़ना को लेकर यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश में उन्होंने कहा की पुलिस कस्टडी में मौत एवं उत्पीड़न पर प्रभावी से रोक लगायी जाए। गंभीर रोग से ग्रस्त व्यक्ति एवं आरोपी को कतई थाना एवं पुलिस चौकी न लाया जाए। थाना एवं पुलिस चौकी लाए गए व्यक्ति या आरोपी अचानक बीमार होता है तो उसका पास के अस्पताल में तत्काल इलाज कराया जाए।
