प्रयागराज। लेखपाल भर्ती समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में दो दिन पूर्व हजारों छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शहर के तीन प्रमुख कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। सील किए गए संस्थानों में एग्जामपुर, टारगेट विद रवि तिवारी और क्लाइमैक्स (मारूफ सर) शामिल हैं।

पीडीए ने कार्रवाई का कारण इन संस्थानों में कथित अनधिकृत निर्माण को बताया है। हालांकि छात्रों और कोचिंग संचालकों के बीच यह चर्चा तेज है कि हालिया छात्र आंदोलन में इन कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के चलते यह कार्रवाई की गई है। इसे लेकर प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

वहीं प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की गई है और इसका हालिया प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है। मामले को लेकर छात्रों और अभिभावकों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *