काँग्रेस ने किया ज़िलाधिकारी का घेराव सौपा ज्ञापन
आज जिला /शहर कांग्रेस कमेटी मुग़लसराय चंदौली द्वारा जनहित के ज्वलंत मुद्दों के समर्थन में काँग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित 6 सुत्रीय मांगों सहित ज्ञापन,ज़िलाधिकारी चंदौली को सौंपा गया।हम काँग्रेस के लोग ज़िलाधिकारी चंदौली के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय से यह माँग करते है कि तत्काल प्रभाव से पंचायत चुनाव कराया जाये।क्रय केंद्रों पर किसानों की फसल ख़रीद सुनिश्चित कराई जाय, ।बिजली विभाग द्वारा लगाया गया स्मार्ट मीटर हटाया जाय।पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग से स्नातक की कक्षाएँ संचालित की जाय।मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण के दौरान लोगों के घर ढहाये गये हैं उन सभी पीड़ितों को उचित मुवावजा व पुनर्वास की व्यवस्था की जाय।गैस एजेंसियों की कालाबाजारी रोक कर लोगों को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाये।
बृजेश गुप्ता अध्यक्ष शहर कांग्रेस मुग़लसराय
संवाददाता हयात हुसैन अंसारी
