आजमगढ़ मंडल में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के मेडिकल टेक्नीशियन का प्रथम दिन 16/08/2024 से प्रशिक्षण सेखुपुरा पंचायत घर आजमगढ़ में आज से शुरू हुआ जिसमे आजमगढ़, बलिया और मऊ के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) भाग लें रहे है इस प्रशिक्षण में आज गेस्ट के रूप में वर्तमान आजमगढ़ उप मुख्यचिकित्साअधिकारी डॉक्टर अरविंद चौधरी उपस्थिति रहे उन्होंने कहा की सभी जरूरत मंद को समय से एंबुलेंस मिले यही सासन की मंशा हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके उन्होंने इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को सभी जरूरतमंद को समय से Pre हॉस्पिटल केयर करते हुए सकुशल अस्पताल पहुंचने की जानकारी दी लखनऊ से आए ट्रेनर मनोज कुमार, भूपेंद्र शुक्ला व आयुष तिवारी ने समय से एंबुलेंस पहुंचने और सुरक्षित मरीज को अस्पताल पहुंचने व अन्य चीजों के बारे में जानकारी दी 30 दिनों तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में मंडल के सभी एंबुलेंस मेडिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण होना हैं इस मौके पर जोनल प्रबंधक अर्जित पांडे, क्षेत्रीय प्रबंधक 108 & 102 एंबुलेंस सेवा सुमित प्रताप सिंह, जिला प्रभारी अजय राय वरुण यादव वीरेंद्र यादव ओर गुलशन कुमार और अशोक चौरसिया, अजय यादव, राकेश यादव, सुरेंद्र कुमार सभी उपस्थित रहे।
