



रानी की सराय। कस्बा के निजामाबाद मोढ़ स्थित एटीएम में रविवार की रात बिजली के शार्टसर्किट से आग लगने से हडकंप मच गया।नागरिकों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझा दिया।हालांकि एटीएम के बाहर पटाखे की दुकान भी लगी थी।
निजामाबाद मोढ़ पर एटीएम लगा हुआ है। एटीएम के बाहर मूर्ति के साथ ही पटाखे की भी दुकान लगी थी। रविवार की रात सात बजे बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग पकड़ लिया। आग देख कुछ युवकों ने दौड़कर एटीएम के अंदर लगे बिगली के तार को काट दिया और आग बुझाया।आग से एटीएम में लगे फर्नीचर जल गये, जबकि एटीएम कैस सुरक्षित बच गया।संयोग ही था कि आग ने बिकराल रुप नहीं धरा अन्यथा बड़ा हादशा होता।
