जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 हेतु चयनित कई परीक्षा केंद्रों का किया. निरीक्षण।

केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने तथा परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ख्याल रखने के दिए निर्देश।

जनपद मऊ मे प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक 2024 मे 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 9216 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा  

जनपद मऊ के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने पुलिस अधीक्षक इलमारन जी के साथ कल होने वाली उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के दृष्टिगत जनपद के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक 2024 की परीक्षा हेतु जनपद में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 9216 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी ने जिन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, उनमें मुस्लिम इंटर कालेज, डीएवी इंटर कॉलेज, संत गणिनाथ पीजी कॉलेज मोहम्मदाबाद गोहना, नेशनल इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद गोहाना, टाउन इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद गोहना सम्मिलित है। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षक के दौरान जिला अधिकारी ने समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षार्थियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के परीक्षा कक्ष में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने,शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को कहा।इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से समस्त परीक्षा कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे की सक्रियता की जांच करने के भी निर्देश दिए। साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा अनुसार समय का अनुपालन करते हुए चेकिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *