संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा

मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरुकता/चेकिंग के दौरान आज 20 अक्टूबर थाना कोपागंज एंटी रोमियो टीम द्वारा गंगदास इण्टर कॉलेज धवरियासाथ के पास आवागमन मार्ग पर खड़े होकर महिलाओं को देखकर आपत्तिजनक गाना गा रहे एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उक्त द्वारा अपना नाम अतुल प्रजापति पुत्र पारस प्रजापति निवासी पारा कुर्थीजाफरपुर थाना कोपागंज मऊ बताया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 353/24 धारा 296 बीएनएस के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *