ब्यूरो देवेंद्र कुशवाहा

मऊ। जनपद के मुंशीपुरा आजमगढ़ मोड़ स्थित डॉ. लाल पैथलैब्स का भव्य शुभारंभ हुआ। इस लैब का उद्घाटन टीएसआई केदार नाथ भारती ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। वहीं टी एसआई केदार नाथ ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. लाल पैथलैब्स के आने से मऊ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को अब बेहतर और विश्वसनीय पैथोलॉजिकल जांच सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि लैब में अत्याधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित स्टाफ की सुविधा रहेगी, जिससे मरीजों को सटीक और समयबद्ध रिपोर्ट मिलेगी।

इस अवसर पर स्थानीय समाजसेवियों, डॉक्टरों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया। लैब संचालक ने बताया डॉ धीरज कुमार ने बताया कि यहां पर सभी प्रमुख पैथोलॉजिकल जांचें की जाएंगी, जिसमें रक्त जांच, यूरिन जांच, थायरॉयड, लिवर फंक्शन टेस्ट, शुगर प्रोफाइल समेत कई विशेष टेस्ट शामिल होंगे। इस दौरान डॉक्टर मृत्युंजय जी, विवेक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *