ब्यूरो देवेंद्र कुशवाहा
पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि के कुशल पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना कोपागंज पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब 08 जून को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर नवनिर्मित ओवरब्रीज सहरोज के पास से मु0अ0सं0 161/25 धारा 303(2), 317(2), 317(4), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस से संबंधित शातिर चोर व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तगण प्रमोद यादव पुत्र ढोडा यादव निवासी दौलसेपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ, प्रमोद यादव पुत्र स्व0 रामबचन यादव निवासी डोडापुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ के कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल व एक अदद तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
कडाई से पूछताछ में बताये किं दिनांक 30 मई को बापू इण्टर कॉलेज के सामने लगे प्रदर्शनी के पास से उक्त मोटरसाइकिल को चुराये थे। इस संबंध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया । अभियुक्त प्रमोद यादव पुत्र ढोडा यादव के विरूद्ध जनपद मऊ के विभिन्न थानों पर कुल 16 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त प्रमोद यादव पुत्र स्व0 रामबचन यादव के विरूद्ध जनपद मऊ के विभिन्न थानों पर कुल 10 अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. प्रमोद यादव पुत्र ढोडा यादव निवासी दौलसेपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ । (हिस्ट्रीशीटर)
2. प्रमोद यादव पुत्र स्व0 रामबचन यादव निवासी डोडापुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ । (हिस्ट्रीशीटर)
