ब्यूरो देवेंद्र कुशवाहा
इंदारा।कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरौ दोनवार निासिनी इन्द्रावती देवी पत्नी राम अवध सिंह ने कोपागंज थाना में मुकदमा दर्ज कराई है कि 23 जून की सुबह 8 बजे मेरे पति राम अवध सिंह घर से साईकिल से डीजल लेने इन्दारा गये थे।वह डीजल लेकर आ रहे थे तभी इन्दारा गांव के पास मझवारा इन्दारा मार्ग पर स्थित इण्डियन पेट्रोल पम्प के सामने वाहन नं0-UP54AQ4548 दो पहिया वाहन का चालक तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मेरे पति के साईकिल मे टक्कर मार दिया जिससे वह सडक पर गिर गये उन्हे काफी चोटे आयी। स्थानीय लोगो ने मेरे पति को जिला अस्पताल पहुंचाया जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।सूचना पर मै और मेरे घर वाले जिला अस्पताल पहुंचे जहाँ मेरे पति का शव पड़ा था। कोपागंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी।
