चिरैयाकोट(मऊ), स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामनवल सिंह पी जी कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में रिश्तेदारी से घर जा रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गयी हैं। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के थाना जहानागंज ग्राम सभा खानपुर निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र सीताराम सिंह मऊ जनपद के बढुवां गोदाम स्थित रिस्तेदारी से वापस लौटते समय रामनवल सिंह पी जी कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार UP 32 NU 9694 से जोरदार टक्कर हो गया है। बाइक सवार सुरेंद्र सिंह को लोगों की मद्त से आनन फानन में रानीपुर स्वास्थ केंद्र भेजवा गया है। जहाँ डॉक्टरों ने सुरेंद्र सिंह को मृत्यु घोषित कर दिया है। मृतक अपनी ही बाइक से बढुवां गोदाम रिस्तेदारी गए थे। सुबह घर लौट रहे थे। कि अभी वह राम नवल कॉलेज से आगे बढे ही थे। कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी है। टक्कर काफी तेज होने के कारण हाथ पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस कार को कब्जे में लेकर जाँच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *