आजमगढ़।स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में जगह-जगह विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शासन की मंशानुरूप ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने-अपने ग्राम पंचायतों में पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभा रहे हैं।इसी क्रम में दिनांक 9 सितंबर 2025 को सहायक विकास अधिकारी पंचायत के आदेश पर ग्राम पंचायत पल्हनी में सफाईकर्मियों ने कचरा हटाने, झाड़ू लगाने, नालियों की सफाई करने के साथ ही सड़क किनारे उगी झाड़ियों व घास की कटाई की।स्वच्छता अभियान में जुटे कर्मचारियों का कहना है कि इस पहल से न केवल गांव स्वच्छ व सुंदर बनेगा बल्कि गंदगी से पनपने वाली बीमारियों पर भी रोक लगेगी।

गुलाब चौरसिया ने बताया कि सफाईकर्मी लगातार ग्रामीणों को भी जागरूक कर रहे हैं ताकि लोग अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। आज की कार्यवाही में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, फिरोज समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

स्थान : ग्राम पंचायत पल्हनी, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *