आजमगढ़।स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के आदेश पर गुरुवार 11 सितंबर को जनपद के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों, हाट-बाजार और टोला-मोहल्लों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत बावली मोड़ से करतालपुर चौराहा, भंवरनाथ मंदिर से जुनैदगंज चौराहा तथा हाफिजपुर चौराहा तक सड़कों की दोनों पटरियों पर सफाई की गई। इस दौरान कचरा हटाने, घास की कटाई, पॉलिथीन संग्रह, झाड़ू लगाने के साथ-साथ दवा का छिड़काव भी कराया गया।सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की देखरेख में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान नारा दिया गया मेरा प्रदेश, मेरा जनपद, मेरा ग्राम पंचायत, हाट-बाजार, टोला-मोहल्ला स्वच्छ रहे, सुंदर रहे।”साफ-सफाई अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान, सुनील कुमार यादव, रामबचन, कमलेश कुमार, जागृति प्रसाद, बबीता, बिट्टू, महेंद्र कुमार शर्मा, रामसमऊज सहित कई लोग मौजूद रहे।
