शामली। अविरल मालिक के दादा स्व. सत्यपाल मलिक जी की शोक सभा का आयोजन शामली में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की खाप पंचायतों के चौधरियों सहित अनेक प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी श्री नरेश टिकैत, सांसद हरेंद्र मलिक, अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक, राष्ट्रीय लोकदल के शामली विधायक प्रसन्न चौधरी सहित अन्य सामाजिक-राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

सभी वक्ताओं ने दादा जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज और क्षेत्र के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जो हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *