आजमगढ़। जीवित्पुत्रिका पर्व को देखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के मुख्य विकास अधिकारी के आदेशानुसार सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई, घास की कटाई, झाड़ू लगाने व दवा का छिड़काव कर रहे हैं। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि मच्छर जनित रोगों के प्रकोप से बचाव हो सके।शनिवार 13 सितंबर को ग्राम पंचायत सलेमपुर (विकासखंड पल्हनी) में ग्राम प्रधान की देखरेख में सफाई कार्य किया गया। इस दौरान गुलाब चौरसिया ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सफाई कर्मी अपने-अपने पंचायतों में पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, ताकि “मेरा देश, मेरा प्रदेश, मेरा जनपद और मेरा गांव स्वच्छ व सुंदर रहे।”आज की सफाई में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, जान मोहम्मद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *