आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं अखिल भारतीय ठठेरा कसेरा ताम्रकार महासभा के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को जिला कलेक्टर को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। यह मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित है।राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देशन में प्रदेश संयोजक एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधियों ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक लोकसभा व विधानसभा चुनावों में अति पिछड़ा वर्ग की निर्णायक भूमिका रही है, लेकिन लगातार इस वर्ग का आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक शोषण हो रहा है, जिस पर सरकारें खामोश हैं।प्रमुख मांगें :भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव (17 सितंबर) को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए।पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह को भारत रत्न दिया जाए।प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम योजना में ठठेरा, कसेरा, ताम्रकार सहित विश्वकर्मा वंश की अन्य जातियों को शामिल किया जाए।नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विश्वकर्मा पूजन उत्सव से पूर्व मांगों पर ठोस निष्कर्ष नहीं निकला, तो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उक्त अति पिछड़ा वर्ग के मतों से भाजपा व उसके सहयोगी दल वंचित हो सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार की होगी।प्रतिनिधि मंडल में शामिल मांग पत्र सौंपने के दौरान शिवमोहन शिल्पकार के साथ रमाकांत शिल्पकार (प्रदेश अध्यक्ष), अवधेश ठठेरा (जिला अध्यक्ष), वासुदेव ठठेरा (जिला संरक्षक), पुष्पा गौतम (पूर्वांचल जन मोर्चा जिला अध्यक्ष), शालू चौहान (जिला अध्यक्ष मऊ), नूर सबा (जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा), चंद्रमी गौतम (जिला प्रभारी), गोपाल ठठेरा, भीमसेन, रामसागर चौहान, कविता सरोज, पूजा सरोज, बिंदु भारती, मनीता गोड़, रेखा गौतम, लाल मुनी कनौजिया, सरिता भारती, गिरजा चौहान, संतोष कुमार ठठेरा, संतोष शिल्पकार (आराजीबाग), प्रवीण कुमार गौतम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
