आजमगढ़। ग्राम पंचायत कंधरापुर, विकासखंड बिलरियागंज में रविवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री ओंकारनाथ के बेटे के जन्म महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने सहजन का पौधा भेंट कर उनके आवास पर रोपित किया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि जन्मदिन, शादी-विवाह जैसे अवसरों पर पौधा भेंट कर संघ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया ने कहा कि पौधे जीवन का आधार हैं, ये पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखते हैं। संगठन मंत्री अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि वृक्षारोपण से वायु शुद्ध होती है और समाज को स्वस्थ जीवन मिलता है।ओंकारनाथ ने बताया कि बेटे के जन्मदिन पर पौधारोपण कर संघ ने जो संदेश दिया है वह प्रेरणादायी है। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति अपने घर के आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए।कार्यक्रम में सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, अखिलेश कुमार यादव, दिनेश कुमार, संदीप कुमार, मनोज कुमार, रामकुमार सहित अन्य पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
