आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा की जिला इकाई व ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की संयुक्त समीक्षा बैठक हरिऔध कला केंद्र के सामने आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अटेवा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने की।बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए 1 अक्टूबर को होने वाले ऑल इंडिया ट्विटर अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष चर्चा की गई। साथ ही 25 नवंबर को दिल्ली में होने वाले दिल्ली चलो कार्यक्रम की तैयारियों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ।जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने सफाई कर्मचारी साथियों से अपील करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली आज हर कर्मचारी की जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि सरकार को झुकाने के लिए आंदोलन को व्यापक जनसहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी साथी समय रहते दिल्ली जाने का टिकट कटा लें ताकि आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थिति दर्ज हो सके।ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में देशभर के लाखों कर्मचारी 25 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर सरकार से अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार पुरानी पेंशन लागू नहीं कर देती।बैठक में अटेवा के शिक्षक कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार विश्वकर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी नवल किशोर, मंत्री दिनेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं सफाई कर्मचारी संघ की ओर से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला महामंत्री ओंकार नाथ, जिला संगठन मंत्री अखिलेश कुमार यादव, जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, विपिन कुमार चौबे, श्रीकृष्ण गुप्ता समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।सभा स्थल पर मौजूद वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन बहाली ही कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित कर सकती है। अगर सरकार ने कर्मचारियों की आवाज नहीं सुनी तो दिल्ली में आंदोलन और भी व्यापक रूप लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *