आजमगढ़।

स्वर्गीय बंसी यादव की स्मृति में बंसी बाजार (ग्राम पंचायत उकरौड़ा) में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने उनके घर पहुंचकर स्व. बंसी यादव के पोते छोटू यादव को पौधा भेंट किया और बंसी यादव के नाम पर उनके आवास परिसर में जामुन का पौधा रोपित किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव ने ग्रामवासियों को संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि वातावरण स्वच्छ और शुद्ध रहे तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता बनी रहे।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन दाता हैं। पौधारोपण करना केवल कर्तव्य ही नहीं, बल्कि समाज और देश के प्रति हमारा धर्म भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जो सपना है—“हरित और स्वच्छ भारत”—उसी को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी निरंतर पौधा रोपण और स्वच्छता अभियान चलाते आ रहे हैं।

उमेश यादव ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी रविवार के दिन किसी न किसी कार्यक्रम में पहुंचकर पौधा भेंट करते और पौधारोपण करते हैं। वहीं बृजेश चौहान ने कहा कि जहां दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई, वहीं जामुन का पौधा लगाया गया और दूर-दूर से आए लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, उमेश यादव, बृजेश चौहान, विनोद राम, विनोद कुमार, दुकानती, हरेंद्र यादव, सुनील सिंह, अखिलेश कुमार यादव, रामकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *