पटना,राजधानी पटना स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान कई प्रमुख नेताओं ने BSP की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख नाम हैं—
श्री रणजीत राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (बिहार)
श्री मदन राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष (सु.भा.स.पा)
कार्यक्रम की अध्यक्षता BSP के राष्ट्रीय प्रभारी एवं सांसद इंजी. रामजी गौतम ने की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार चौधरी तथा बिहार प्रभारी डॉ. लालजी मेधानतर भी मौजूद रहे।
नेताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सामाजिक न्याय और राजनीतिक सशक्तिकरण की मजबूत आवाज है। इन नए चेहरों के जुड़ने से पार्टी का जनाधार और संगठन दोनों को सशक्त आधार मिलेगा।
सूत्रों के अनुसार, BSP जल्द ही बिहार में व्यापक सदस्यता अभियान भी शुरू करने जा रही है।
