जहानागंज (आजमगढ़), दिनांक 26 अक्टूबर 2025।
ग्राम पंचायत आज़मबाद, विकासखंड जहानागंज में कार्यरत सफाई कर्मी प्रदीप यादव सेक्टर प्रभारी के भतीजे के जन्मदिन के अवसर पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उनके पैतृक आवास पहुंचे। सभी ने बच्चे को आशीर्वाद देते हुए मिनी रँगन का पौधा भेंट किया और कहा कि जिस प्रकार यह पौधा निरंतर बढ़े और फल-फूल लाए, उसी प्रकार बच्चे का जीवन भी तरक्की और सफलता के मार्ग पर अग्रसर हो — यही हमारी शुभकामना है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव, जिला महामंत्री ओंकार नाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला संगठन मंत्री अखिलेश कुमार यादव, जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, तरवा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौहान, ब्लॉक मंत्री विनोद कुमार, संगठन मंत्री जनार्दन यादव, अवधू यादव, अमित कुमार एवं श्याम नाथ यादव उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में पारिवारिक एकता और पर्यावरण संरक्षण दोनों का सुंदर संदेश देते हैं।
