कोल पांडे, पल्हनी/आजमगढ़।

स्वच्छ भारत मिशन एवं संचारी रोग रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं तथा गांव की गलियों, सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई सुनिश्चित कर रहे हैं।

इन दिनों विभिन्न प्रकार के रोगों के प्रकोप को देखते हुए गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि संक्रमण व बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

आज दिनांक 18 नवंबर 2025 को ग्राम प्रधान राजकरण यादव की देखरेख में ग्राम पंचायत कोल पांडे में जहां-जहां तिलक एवं शादी-विवाह के कार्यक्रम आयोजित हैं, उन स्थानों के आसपास, कार्यक्रम स्थल के प्रांगण तथा मुख्य मार्गों की दोनों पटरी पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीण सफाई कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं और गांव में स्वच्छता को प्राथमिकता दे रहे हैं। साफ-सफाई की इस कार्यवाही में गुलाब चौरसिया, इश्तियाक, बिट्टू सहित अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत कोल पांडे, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *