आजमगढ़।संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी हाट-बाजारों, टोला–मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कर रहे हैं, ताकि बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके।इसी क्रम में आज दिनांक 24 नवंबर 2025 को ग्राम पंचायत एकरामपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांव में चल रहे शादी-विवाह कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए आसपास की साफ-सफाई, सड़क के दोनों किनारों की घास कटाई, झाड़ू लगाना, नाली की सफाई एवं कूड़ा-करकट का निस्तारण किया गया।अभियान ग्राम प्रधान के नेतृत्व में संचालित हुआ। सफाई कार्य में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित ग्रामीण सफाई कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।पूरे जनपद में इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान लगातार जारी है, ताकि बीमारी के प्रकोप पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।ग्राम पंचायत – एकरामपुर, विकासखंड – पल्हनी, जनपद – आज़मगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *