आजमगढ़ | 28 नवंबर 2025

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिला अधिकारी के निर्देशों पर विकासखंड पल्हनी सहित जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मियों द्वारा निरंतर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान सफाई कर्मचारी एनसीआर कार्यक्रम के तहत फॉर्म वितरण व फॉर्म भरने में सहयोग करते हुए, साथ-साथ गांव, हाट-बाज़ार, टोले और मोहल्लों में व्यापक साफ-सफाई कर रहे हैं। सफाई कर्मियों द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि शासन की योजनाएँ बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक पूर्ण हों।

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देश पर आज विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई कार्य किया गया।

ग्राम प्रधान की देखरेख में यह अभियान सक्रिय रूप से चलाया गया, जिसमें गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित कई कर्मी उपस्थित रहे।

यह अभियान राजस्व ग्राम चकगोरया, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *