संवाददाता अश्वनी  पाठक

आजमगढ़। थाना मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम नूरपुर बुतात (अजीजनगर) निवासी सीआरपीएफ जवान अशोक कुमार (35) पुत्र स्वर्गीय रामनरेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान पुलवामा में सीआरपीएफ में तैनात थे और अवकाश पर घर आए हुए थे।

परिजनों के अनुसार, जवान अशोक कुमार 18 दिसंबर की रात भोजन करने के बाद सोए थे। 19 दिसंबर की सुबह जब घर के लोगों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो उनकी सांसें नहीं चल रही थीं। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल थाना मुबारकपुर पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंचे परिजन ओमप्रकाश पुत्र रामचन्द्र राम द्वारा थाना में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए उप निरीक्षक राघव राम यादव तथा कांस्टेबल बुटाई शाह को नियुक्त किया गया।

पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। जवान की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग जवान की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा को याद कर भावुक नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *