आजमगढ़। शहर के मातबरगंज क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त “अंश मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स” का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।

संस्थान के शुभारंभ के अवसर पर सुदर्शन दास अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, संचित अग्रवाल, रिंपल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल उर्फ लड्डू, पीयूष अग्रवाल, अमृता अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल एवं श्याम कृष्ण अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उपस्थित रहकर नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।

“अंश मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स” में अंग्रेजी दवाओं की फुटकर बिक्री के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतिष्ठान संचालकों ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए होम डिलीवरी सेवा भी शुरू की गई है, जिससे मरीजों को दवाएं घर बैठे उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

शुभारंभ के अवसर पर पूरे प्रतिष्ठान को आकर्षक फूलों एवं रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। क्षेत्रवासियों ने नए मेडिकल स्टोर के खुलने पर खुशी जताते हुए इसे स्थानीय लोगों के लिए लाभदायक बताया।

होम डिलीवरी नंबर: 7408991111, 9415208798

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *