आजमगढ़। दुर्गा सेवा शक्ति ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
पूजा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की सराहना की।
ऊन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य तथा प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।
