मुगलसराय में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

चन्दौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

मुगलसराय कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *