🚨 BREAKING NEWS | AKC 18 LIVE NEWS 🚨
मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
चन्दौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन, 60 पुड़िया हेरोइन, एक ऑटो, तीन मोबाइल फोन तथा नकद रुपये बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार तस्कर वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों में हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर न्यू सेंट्रल कॉलोनी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ऑटो को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन मुगलसराय पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।
जांच के दौरान बरामद मादक पदार्थ की कुल मात्रा 13 ग्राम हेरोइन पाई गई। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को मुगलसराय पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

