आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र स्थित वन स्टॉप सेंटर में एक बालिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली।

एसएसपी ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया तथा साक्ष्य संकलित किए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *