आजमगढ़। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा कोडर अजमतपुर स्थित राजघाट को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का अभियान पिछले कई वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है। ग्रामीणों के सहयोग और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से राजघाट आज क्षेत्र के लिए स्वच्छता और जनसहभागिता की मिसाल बन गया है।

ग्राम प्रधान सुनील कुमार मौर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से राजघाट पर टिन शेड, सोलर लाइट, प्रतीक्षालय, बैठने के लिए कुर्सियां, वाटर फिल्टर, इंडिया मार्का हैंडपंप तथा महिलाओं के लिए स्नानघर (बाथरूम) जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इन सुविधाओं से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है।

इसी क्रम में 10 जुलाई 2026 को ग्राम प्रधान सुनील कुमार मौर्य की देखरेख में राजघाट परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिसर की सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

ग्राम प्रधान ने बताया कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में ग्रामीणों का लगातार सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर अनिल मौर्य, बिरजू प्रजापति, वार्ड सदस्य सोनू मौर्य, मनोज मौर्य, सुरेश चंद्र, पवन मद्धेशिया, विपिन प्रजापति, सफाईकर्मी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि राजघाट की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इसी तरह जनसहयोग से अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *