योजना के क्रियान्वयन हेतु विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को किया गया प्रशिक्षित

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना प्राध्यापकों के लिए अनमोल तोहफा, कुलपति

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ ने महत्वपूर्ण पहल की है। विश्वविद्यालय के

अधिकारियों ने सोमवार को हरिऔध कला केंद्र, आजमगढ़ में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया तथा लाभार्थियों के सत्यापन के संबंध में विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई।

 

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने पीपीटी के माध्यम से योजना की पात्रता, ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया, लाभार्थियों के सत्यापन, अस्पतालों में कैशलेस उपचार की व्यवस्था तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों को यह भी बताया गया कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र शिक्षक एवं कर्मचारी तक समयबद्ध तरीके से कैसे पहुंचाया जाए।

कुलसचिव ने उपस्थित सभी महानुभावों का स्वागत करते हुए अवगत कराया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अपील की है कि वे अपने संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को योजना की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनके ऑनलाइन पंजीकरण में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें।इस अवसर पर कुलसचिव ने कहा कि “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि इस योजना का लाभ प्रत्येक पात्र शिक्षक एवं कर्मचारी तक पहुंचे और कोई भी लाभार्थी इससे वंचित न रहे।”प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रो. रमेश कुमार सिंह- क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, प्रो. महेंद्र प्रकाश, नोडल अधिकारी, वशिष्ठ नारायण सिंह- समाज कल्याण अधिकारी तथा चन्दन कुमार- सहायक कुलसचिव ने सहभागिता की।विश्वविद्यालय के कुलसाचिव ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विविआजमगढ़ मो.नं. 9452445878

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *