अनिल यादव सहित कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और FIR के विरोध में उठी आवाज

आजमगढ़। निवर्तमान प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और FIR के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक तरीके से जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा, “लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना हर नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है। अनिल यादव सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी तथा FIR लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। सरकार को तत्काल पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि ‘वोट चोरी’ और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़े गंभीर सवालों का समाधान दमन से नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच और लोकतांत्रिक संवाद से होना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।

मुन्ना राय ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। शांतिपूर्ण विरोध करने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

प्रदर्शन में रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, बिपिन कुमार पाठक, चंद्रपाल सिंह यादव, अंसार अहमद, मुन्नू यादव, बेलाल बेग, तेज बहादुर यादव, मो. आमिर, पूर्णमासी प्रजापति, विवेक राय , शीला भारती, प्रेम चौहान, अजीत राय, भजूराम यादव, सीमा भारती , मुरारी राय , गुलाब राय , अकीलुर्रहमान, केदार मौर्य, ओम प्रकाश सरोज, प्रदीप यादव , मो. अजमल , बृजेश पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*जिला कांग्रेस कमेटी , आज़मगढ़*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *