ब्यूरो रिपोर्ट Azamgarh 
यूपी के लोगों के लिए खुशखबरी, वाराणसी-आजमगढ़ रेल मार्ग का सर्वे हुआ पूरा: बनेंगे सात स्टेशन
यूपी के लोगों के लिए खुशखबरी, वाराणसी-आजमगढ़ रेल मार्ग का सर्वे हुआ पूरा: बनेंगे सात स्टेशन
राकेश श्रीवास्तव, वाराणसी। आजमगढ़-वाराणसी रेल मार्ग का फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा हो गया है। यह रेल मार्ग आजमगढ़ से आगे गोरखपुर के नेटवर्क से जुड़ेगा। इंजीनियरों ने इसके लिए 89 किलोमीटर की नई रेललाइन बिछाने का खाका खींचा है। इस रेल मार्ग के बन जाने से वाराणसी से आजमगढ़ की ट्रेन से दूरी 95 किमी होगी। प्रति यात्री किराया लगभग 65 रुपये होगा।
परियोजना प्री सर्वे के बाद फाइनल सर्वे की दूसरी बाधा पार कर डीपीआर की दिशा में बढ़ चली है। अफसरों के कार्य करने की गति और सरकार की इच्छा शक्ति दर्शा रही कि आगामी बजट में एक हजार करोड़ से ऊपर का बजट भी परियोजना को मिल जाएगा।
परियोजना में सठियांव (आजमगढ़) और दोहरीघाट (मऊ) के बीच बिछने वाला 34 किमी का रेलखंड भी शामिल है, जो 1319 करोड़ की लागत से पहले से बन रहे दोहरीघाट-सहजनवा (गोरखपुर) रेलखंड से जुड़कर बलिया, गाजीपुर, मऊ वासियों के लिए भी तरक्की की नई राह खोलेगा।
