आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सहनूपुर, थाना रौनापार में अजीत विश्वकर्मा के साथ कथित मारपीट एवं अमानवीय व्यवहार कर निर्वस्त्र अवस्था में गांव में घुमाए जाने के गंभीर प्रकरण में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने गांव पहुंचकर पीड़ित अजीत विश्वकर्मा के परिवार से मुलाकात की तथा पूरी घटना की जानकारी प्राप्त की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग को लेकर कुछ मनबढ़ लोगों द्वारा अजीत विश्वकर्मा के साथ मारपीट, अपमानजनक व्यवहार एवं सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप है। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार में भय एवं आक्रोश का माहौल है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने थाना रौनापार के थानाध्यक्ष से दूरभाष पर वार्ता कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा मामले में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने अजीत विश्वकर्मा के माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि विश्वकर्मा समाज उनके साथ खड़ा है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ इस प्रकार का अमानवीय एवं अपमानजनक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए तथा मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

इस दौरान अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष हरिकेश विश्वकर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्�

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *