थाना को0नगर पुलिस द्वारा जालसाजी कर फर्जी वरासत कराने के 03 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0 112/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504,506,120बी भा0द0वि0 थाना को0नगर से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों 01. जुम्मन, 02. आसिफ व 03. रसूल करीम को ग्राम बेलावां प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
वादिनी द्वारा थाना कोतवाली नगर को लिखित सूचना दिया कि विपक्षीगण द्वारा भूमि हड़पने की नियत से जालसाजी व कूटरचित फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाकर वरासत अपने नाम करा लिया है,जबकी जाँच किया गया तो सरवरी बेगम अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र दिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 112/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504,506,120बी भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 13.01.2024 को को0 नगर पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्तगण 01. जुम्मन, 02. आसिफ, 03. रसूल करीम को ग्राम बेलावां प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *