संवाददाता प्रीतम सेठ

दीदारगंज थाना क्षेत्र के हारूनपुर गांव स्थित कबीरमठ पर रविवार को संतो द्वारा भजन कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।

कबीर मठ के महंत चतुर्भुज दास (जटाधारी) के नेतृत्व में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 14 जनवरी को भजन व भण्डारे किया गया है।
कार्यक्रम में हैदराबाद निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा कबीर मठ पर प्रवचन किया गया। भक्ति मयी प्रवचन को सुनकर उपस्थित सैकड़ों गुरभक्तों ने खूब सुर में सुर मिला कर आनन्द लिया।
कबीर मठ के पूर्व महंत जगधारी दास साहेब ने कहा की परिवार में रहकर ईश्वर की भाक्ति कर समाज का कल्याण किया जा सकता है
आत्मा परमात्मा का अंश होता है।
कार्यक्रम में दूर कर से आहे हुए श्रद्धालुओं को बसंत पंचमी के अवसर पर खिचड़ी व आंवाला के आचार को प्रसाद के रूप में वितरण किया गया । प्रसाद वितरण होने के बाद भक्तों ने प्रसाद लेकर अपने-अपने घर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *